Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र शराब कारोबारी शांतनु मर्डर केस को लेकर आईजी पंकज नैन पहुंचे शाहबाद पुलिस स्टेशन।।

कुरुक्षेत्र शराब कारोबारी शांतनु मर्डर केस को लेकर आईजी पंकज नैन पहुंचे शाहबाद पुलिस स्टेशन।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र शराब कारोबारी शांतनु मर्डर केस को लेकर आईजी पंकज नैन पहुंचे शाहबाद पुलिस स्टेशन। जिले के सभी डीएसपी हुई बैठक में हुए शामिल मीडया से बातचीत में आईजी पंकज नैन ने कहा शांतनु मर्डर केस के मामले में पुलिस आरोपियों के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। शराब कारोबार इस शांतनु मर्डर मामला बहुत सीरियस था और हम इसे सीरियस तरीके से ले रहे है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है जल्दी हम आरोपियों की गिरफ्तार कर लेंगे। हमारी STF की सारी टीम लगी हुई है और जिला की भी सारी टीम लगी हुई है। पुलिस आरोपियों के काफी करीब है, जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। आम जनता से भी अपील है कि इस तरह की कोई भी वारदात है तो पुलिस के साथ जरूर साझा करें। किसी भी तरीके से बदमाशी की ऐसी वारदात को उभरने नहीं दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया की 3 महीने में तीसरी बार गोली चलने की घटना है शाहबाद के अंदर तो उन्होंने कहा कि पिछले सभी केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस केस में भी जल्दी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि जल्दी हरियाणा पुलिस एक नई योजना शुरू करने जा रही है जिसमें अंबाला रेंज के थानों के अंदर एक अलग से पुलिस मित्र स्थापित किया जा रहा है जिसमें 100-100 पुलिस मित्र स्थापित किए जाएंगे ,जिनकी इनफॉरमेशन आम जनता से नहीं शेयर की जाएगी जो अपनी इलाके में घटना को तुरंत पुलिस एस एच ओ के साथ शेयर करेंगे। अगले एक हफ्ते के अंदर अंदर यह योजना लागू हो जाएगी। इसके अलावा जितने भी पुलिस स्टेशन के रूट है उनको हम सीसीटीवी से कवर करने जा रहे हैं यह एक काम हफ्ते में पूरा हो जाएगा। अपराधियों के साथ हमारी हरियाणा पुलिस पूरी सख्ती के साथ पेश आएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button