Haryana
Trending

मोटरसाइकिल सवार युवक से 4 किलो 80 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद ।।

मोटरसाइकिल सवार युवक से 4 किलो 80 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा तस्करों के खिलाफ चालए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव मम्मड़ खेड़ा गांव बचेर की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को गांव बचेर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल की टंकी पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल के नजदीक पंहुचकर वापस मोड़ने का कारण पूछा तो व्यक्ति कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सुबेदार उर्फ सूबे पुत्र बृज लाल निवासी नथौर की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 4 किलो 80 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई हेतू मामले की जांच रानियां थाना पुलिस के हवाले की गई है । सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button