Haryana
Trending

सिरसा में 15 ग्राम 04 मिलीग्राम हैरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार।।

सिरसा में 15 ग्राम 04 मिलीग्राम हैरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सी0ई0ए0 सिरसा ने 15 ग्राम 04 मिलीग्राम हैरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार – NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया युवक, जिला सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सी0आई0ए0 सिरसा की टीम ASI सन्दीप के नेतृत्व मे गश्त के दौरान जब NH-9 भावदीन से गांव भावदीन की ओर जा रही थी, रंगोई नाले के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो जाने पर उसे काबू कर लिया गया। युवक ने अपनी पहचान जगमोल पुत्र हरबैल सिंह वासी भावदीन जिला सिरसा के रूप में दी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास हैरोइन है, जिसे मोटरसाइकिल के बाइज़र में छिपा रखा है। जांच में काले रंग के मोमी लिफाफे में पारदर्शी पन्नी में 15 ग्राम 04 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। बरामद हैरोइन को सील कर जब्त कर लिया गया है तथा NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।आगामी अनुसन्धान थाना डिंग द्वारा किया जा रहा है ।आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button