Haryana
Trending

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 10 लाख रुपये की नकदी और चोरीशुदा कीमती ज्वेलरी बरामद की गई है।।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 10 लाख रुपये की नकदी और चोरीशुदा कीमती ज्वेलरी बरामद की गई है।।

सोनीपत-(अनीश कौशिक):- सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लाख रुपये की नकदी और चोरीशुदा कीमती ज्वेलरी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी अमित के रूप में हुई है। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सोनीपत के एक वकील के घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वकील के घर पर काम करने वाला एक युवक वारदात के तुरंत बाद गायब हो गया था। जो कुछ समय पहले नौकरी की तलाश में भारत आया था। पहले वह चंडीगढ़ में रुका और बाद में सोनीपत पहुंचकर एक वकील के घर में कुक के रूप में काम करने लगा। क्राइम यूनिट ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए 10 लाख रुपये नकद और ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या किसी गैंग से उसका संबंध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू सहायकों की नियुक्ति से पहले उनका सही ढंग से सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि ऐसे अपराधों से बचा जा सके II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button