18 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा I I
18 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा I I

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद 18 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मुंडन कर जबरन पेशाब पिलाने का आरोप – मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में । fir दर्ज होने के बाद पुलिस अब कर रही है पेशाब पिलाने वाली घटना से इनकार बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक को चार युवकों ने घर से बुलाकर सरकारी डिस्पेंसरी में एक कमरे में बंधक बना लिया। पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, उसका मुंडन किया गया और आरोपियों ने उसे जबरन पेशाब पिलाया। यह शर्मनाक वारदात 16 जून को घटित हुई। पीड़ित युवक के चचेरे भाई सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि साहिल नामक उनके 18 वर्षीय भाई के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। जब वे अपने घर पहुंचे, तो साहिल की हालत बेहद खराब थी – वह उल्टियां कर रहा था और उसके शरीर से खून निकल रहा था। पूछने पर साहिल ने बताया कि पीयूष नामक युवक उसे यह कहकर घर से बुला ले गया कि पंकज बुला रहा है। पीयूष उसे सुभाष कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी ले गया, जहां पहले से पंकज, तौसीफ और अन्य मौजूद थे। सभी आरोपियों ने पहले साहिल को जातिसूचक गालियां दीं और फिर उसे एक कमरे में करीब साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर उल्टा लटका दिया। उसके बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने उस्तरे से उसका सिर, मूंछ, दाढ़ी और यहां तक कि आंखों की पलकें तक काट दीं। इतना ही नहीं, पीड़ित की जेब से 3000 रुपये भी निकाल लिए गए। इन दरिंदों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए युवक को जबरन पेशाब भी पिलाया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या थाने में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि ये सभी आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में अक्सर गुंडागर्दी करते रहते हैं। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद घायल युवक को पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल और फिर फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में युवक के शरीर पर करीब 12 गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालांकि युवक अब टॉयलेट पिलाने की घटना से इनकार कर रहा है । इस मामले में एसीपी बल्लभगढ़ महेश स्योरण के मुताबिक इस मामले में चार आरोपी है जिनमें से दो नाबालिक हैं जिन्हें गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है वहीं एक को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस का दावा है कि जल्दी ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा । वही एसीपी इस मामले में टॉयलेट मिलने की किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं लेकिन युवक के परिजनों द्वारा दी गई प्राथमिक शिकायत और फिर में टॉयलेट पिलाने का आरोप लगाया गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



