देश के उत्थान की बजाए देश को बांटने व आमजन विरोधी नीतियां लागू कर रही है भाजपा।।
देश के उत्थान की बजाए देश को बांटने व आमजन विरोधी नीतियां लागू कर रही है भाजपा।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त पत्रकार वार्ता। ईवीएम के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलाई को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल : जगदीश प्रधान विभिन्न संगठनों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान। देश के उत्थान की बजाए देश को बांटने व आमजन विरोधी नीतियां लागू कर रही है भाजपा : प्रधान ईवीएम के विरोध तथा बैलेट पेपर के समर्थन में केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी जाति आधारित जनगणना ना करवाए जाने के विरोध में आरएसएस-भाजपा द्वारा मुसलमानों द्वारा मूलनिवासी बहुजन महापुरूषों का अपमान करने के विरोध में, बोधगया टेंपल एक्ट-1949 के विरोध तथा असंवैधानिक वक्फ संशोधन-विधेयक-2025 के विरोध में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से एक जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। यह जानकारी भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश प्रधान ने वीरवार को स्थानीय बैंक कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जगदीश प्रधान ने बताया कि यह भारत बंद भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेृतत्व तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चौ. विकास पटेल के सहयोग से शांपिपूर्ण तरीके से होगा। जिसमें उपरोक्त संगठनों से जुड़े पदाधिकारी आमजन को साथ लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे तथा राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपते हुए उपरोक्त मांगों को पूरा करने की गुहार लगाएंगे।जगदीश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी जननी आरएसएस के मूल नीति पर चलते हुए आमजन विरोधी तथा देश को बांटने के षडय़ंत्र रच रही है। जिसके चलते एक तरफ जहां देश में अराजकता का माहौल है तो वही दूसरी तरफ आमजन अपनी हकों व मूलभूत आवश्यकताओं के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षो के शासनकाल को स्वर्णिम काल के रूप में मनाकर आमजन को भटकाने का प्रयास कर रहे है, जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि यह 11 वर्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे बुरा समय रहा। उन्होंने कहा कि वे इस प्रदर्शन के माध्यम से उपरोक्त मांगों को पूरा करने की गुहार राष्ट्रपति से लगाएंगे, ताकि देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन ना हो तथा वे बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की छाव में स्वतंत्रता से जीवन जी सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



