पलवल के होडल की अनाज मंडी से राजस्व विभाग को हुआ काफी फायदा।।
पलवल के होडल की अनाज मंडी से राजस्व विभाग को हुआ काफी फायदा।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल के होडल की अनाज मंडी से राजस्व विभाग को हुआ काफी फायदा प्रदेश की बड़ी मंडियों में सुमार पलवल जिले की होडल की अनाज मंडी ने पिछले महीने हुई गेहूं की खरीद में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड को मार्केटिंग फीस से काफी मुनाफा हुआ है। होडल मंडी से 3 करोड़ 10 लाख रुपए की फीस जमा की गई है जो दूसरी मंडियों से कहीं जायदा हुई है। किसानों की भी पेमेंट उनके खातों में पहुंच चुकी है अबकी बार किसानों को कोई परेशानी नहीं हुई। आपको बता दें कि पलवल जिले की होडल अनाज मंडी हरियाणा प्रदेश की टॉप टेन मंडियों में सुमार है । पिछले महीने हुई किसान की गेहूं की फसल की खरीद को लेकर मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होडल की अनाज मंडी में अबकी बार 6 लाख क्विंटल अनाज की सरकारी खरीद की गई और प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 50 हजार क्विंटल की खरीद की गई जिससे हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड को 3 करोड़ 10 लाख रुपए की फीस जमा कराई गई है। सचिव ने बताया कि होडल की अनाज मंडी में जो भी किसान अपनी फसल को लेकर पहुंचा था उसका गेट पास काट करके फसल को सरकारी भाव से खरीदा गया और किसानों को मंडी में अपनी फसल को बेचने में कोई परेशानी नहीं हुई । उन्होंने बताया कि जिन किसानों में अपनी फसल मंडी में बेची थी उन किसानों की फसल की पेमेंट उनके खातों में पहुंच चुकी है किसी भी किसानों को पेमेंट खातों में पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई और पेमेंट के बारे ने किसी भी किसान की कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है। सरकार की तरफ से किसानों को मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।। #newstodayhry @newstodayhry



