Haryana
Trending

जय माता दी लंगर सेवा संघ की तरफ से 22वां मासिक भंडारा स्थानीय चांदनी चौक बी. के. इन्टरप्राईजेज पर लगाया गया।।

जय माता दी लंगर सेवा संघ की तरफ से 22वां मासिक भंडारा स्थानीय चांदनी चौक बी. के. इन्टरप्राईजेज पर लगाया गया।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जय माता दी लंगर सेवा संघ की तरफ से 22वां मासिक भंडारा स्थानीय चांदनी चौक बी. के. इन्टरप्राईजेज पर लगाया गया जिसका उद्घाटन नगर परिषद चेयरमैन श्री वीर शान्ति स्वरूप जी ने किया। इस अवसर पर संघ के प्रधान बालकिशन डुमरा ने मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री वीर शान्ति स्वरूप जी का स्वागत किया। इस भण्डारे के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री वीर शान्ति स्वरूप ने कहा कि भूखे को अन्न प्यासे को पानी देना हमारा नैतिक धर्म हैं। जितना हम अन्न का दान करेंगे उतना ही हम पुण्य के भागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम योगदान के बदले कुछ भी अपेक्षा नहीं रखते तो वह दान हमारे लिए परोपकारी हो जाता हैं तथा जब हमारे पास भगवान का दिया हुआ सब कुछ हैं तो हमें तन-मन-धन से दूसरों की भलाई करनी चाहिए तथा अशिक्षित को शिक्षा का भी दान देना चाहिए। इसलिए हम सब को मिलकर अन्न का दान करना चाहिए ताकि देश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा हैं इसलिए प्रभु की प्राप्ति का एकमात्र मार्ग मानवता से प्रेम करना हैं तथा उनकी भलाई के लिए कार्य करना हैं और यह प्रेम शुद्ध व निश्काम होना चाहिए तभी हम परमात्मा की बनाई हुई हर वस्तु से प्रेम कर सकते हैं। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि यह संस्था काफी समय से बहुत ही अच्छा कार्य कर रहीं हैं जिसके लिए मैं संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देता हॅूं और उम्मीद करता हॅूं कि यह संस्था लंगर भण्डारे के साथ-साथ नशे के खिलाफ और बेटी- बचाओं, बेटी-पढ़ाओं पर भी कार्य करें। अंत में संस्था की तरफ से चेयरमैन श्री वीर शान्ति स्वरूप जी को संस्था की तरफ से स्मृति चिह्न देकर एवं शॉल उढ़ाकर और लायन्स क्लब सिरसा अमर की तरफ से लैपल पिन लगाकर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल किशन डुमरा, सुरेन्द्र गोयल, अंजनी गोयल, रमेश साहुवाला, अमर साहुवाला, रजनीश मैहत्ता, मधुर लोहिया, सुरेश गोयल, सोनू अरोड़ा, सुरेश गर्ग, अजय कुमार, दीपक कुमार, बंसी सेवादार एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button