Haryana
Trending

हरियाणा में राजस्व प्रणाली का डिजिटल युग शुरू मुख्यमंत्री सैनी ने लॉन्च किए चार नए पोर्टल II

हरियाणा में राजस्व प्रणाली का डिजिटल युग शुरू मुख्यमंत्री सैनी ने लॉन्च किए चार नए पोर्टल II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र की धरती से प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देते हुए चार नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए थे जो कि राजस्व विभाग में बदलाव की ओर काम करेंगे इससे जहां एक तरफ प्रदेश की जनता को पेपर लेस और डिजिटल की सौगात मिलेगी तो वही तहसीलों में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।। वही जब इस योजना को लेकर लोगों से बात की गई तो लोगों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो सौगात योजना के माध्यम से प्रदेश की जनता को दिए वह काफी फायदेमंद है इससे पेपर वर्क खत्म होगा और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी साथ ही लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे अब वह घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी रजिस्ट्री के पेपर वर्क को कर सकेंगे इस योजना के शुभारंभ के बाद फरीदाबाद की जनता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी का धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button