स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र तारा देवी (शिमला)के लिए रवाना हुआ।।
स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र तारा देवी (शिमला)के लिए रवाना हुआ।।


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- स्काउट दल तारा देवी के लिए रवाना चार दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर के लिए सिरसा जिला के स्काउट मास्टर व स्काउट का 60 सदस्यीय दल स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र तारा देवी (शिमला)के लिए रवाना हुआ।द भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव सुखदेव ढिल्लों ने स्काउट दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्काउट प्रशिक्षण के अतिरिक्त माता तारा देवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, शिमला के लोअर बाजार से माल रोड़,रिज व जाखू मंदिर में वीर हनुमान की 108 फुट प्रतिमा के अवलोकन का सौभाग्य प्राप्त होगा। रानियां के खंड संगठन आयुक्त बलवीर सिंह ‘वागीश’, प्रवीन कंबोज, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विनोद गोदारा के नेतृत्व में इस दल में आनंद प्रकाश,भरत सिंह, बलविंदर,छोटू राम, मुकेश आदि स्काउट मास्टर का चयन किया गया है। इस दल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प के 9 स्काउट मास्टर प्रवीन कंबोज के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए दल को रवाना किया। स्काउट मास्टर प्रवीन कंबोज ने बताया कि इस शिविर के दौरान सभी स्काउट्स को स्काउटिंग के इतिहास,स्काउट गांठें, सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न बंधनों के अतिरिक्त विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों की ट्रैकिंग का भी अवसर मिलेगा।। #newwstodayhry @newstodayhry



