Haryana
Trending

भिवानी में 17 घंटे का डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग से 31.25 लाख की ठगी।।

भिवानी में 17 घंटे का डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग से 31.25 लाख की ठगी।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा में साइबर ठगो के हौसले बुलंद हैं तो वहीं पुलिस की जागरूकता के बाद भी साइबर ठग नए नए तरीकों से लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं। भिवानी की DC कॉलोनी में एक बुजुर्ग व्यक्ति एवं महिला को साइबर ठगो ने 17 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट किया। और जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। भिवानी की डीसी कॉलोनी में एक युवक को 31.25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है वहीं बुजुर्ग व्यक्ति ने मामले की शिकायत साइबर ओल्नाइन और भिवानी साइबर थाना में दे दी है पर अभी तक आरोपियों की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है वहीं पुलिस भी मामले में कुछ नहीं कहा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि वहां रिटायर्ड मैनेजर है और उसके पास एक कॉल आए थी जिसपर एक महिला का कॉल आए और उसने उन्हें कहा कि आप के आधार कार्ड से फर्जी सीमा निकली है और इसके बाद साइबर ठगो ने उन्हें बातों मे उलझा कर 17 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया और बुजुर्ग व्यक्ति एवं उसकी महिला को घर पर ही 17 घंटों तक कॉल करते रहे जब तक पैसे RTGS के माध्यम से 31.25 लाख रुपए ट्रांसफर नहीं करवा लिए। बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उसके बच्चे घर से बाहर गए हुए थे और साइबर ठगो ने किसी से भी बात ना करने को कहा था और उन्होंने नहीं पता चल की क्या हुआ एक तरह से साइबर ठगी ने उनको वश में कर लिया और 31.25 लाख की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित परिवार ने कहा कि साइबर ठगो के खिलाफ करवाई कि जाए और और लोग साइबर ठगी का शिकार ना हो इस के लिए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button