Haryana
Trending

देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है II

देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- देश भर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में अंबाला के भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की और सभी के साथ मिल कर योग किया इस दौरान सुभाष बराला ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है जो पूरे देश में करोड़ों लोग योग को अपना रहे है।आज अंबाला में भी हजारों की संख्या में लोगों ने मिल कर योग किया है योग न सिर्फ हमें फिट रखता है बल्कि शरीर तंदुरुस्त भी बना रखता है। योग मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने का काम करती है। विपक्ष लगातार ये बात कह रहा है कि हरियाणा में अब जंगल राज चल रहा है जिसे लेकर सांसद बोले कि विपक्ष का काम बोलना है और वह लगातार यह प्रयास करते हैं कि हरियाणा में अगर कोई भी लॉ ऑर्डर को खराब करता है तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाए कांग्रेस इन दोनों अपना संगठन सर्जन अभियान चलाए हुए हैं इस दौरान कई जगह पर लड़ाई झगड़ा भी देखने को मिला है जिसे लेकर सांसद बोले की जिस पार्टी में खुद अनुशासन नहीं है वो न खुद आगे बढ़ सकती है और न ही देश को आगे बढ़ा सकती है ये पूरा देश जनता है। किसी भी मीटिंग में लड़ाई होना कोई नई बात नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button