Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।।

कुरुक्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जब भाखड़ा नहर में बटेडा हेड के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। राहगीरों ने पानी में शव को फंसा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर केयूके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर परगट सिंह की टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत बेहद खराब थी। युवक की दोनों बाजू, एक टांग, आंखें और दांत गायब थे। शरीर सड़-गल चुका था और करीब तीन महीने पुराना लग रहा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से कोई दस्तावेज या ऐसा सामान भी बरामद नहीं किया जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों और शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत काफी पहले हो चुकी थी और शव नहर में बहते हुए यहां तक पहुंचा है। मामला संदिग्ध लग रहा है और जांच जारी है।। #newstodayrhy @newstodayhry

Related Articles

Back to top button