राजस्थान का मोस्ट वांटेड इंद्रजीत नकली शराब केस में पकड़ा गया।।
राजस्थान का मोस्ट वांटेड इंद्रजीत नकली शराब केस में पकड़ा गया।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- राजस्थान का मोस्ट वांटेड इंद्रजीत नकली शराब केस में पकड़ा गया। नकली अंग्रेजी शराब और बीयर बनाने के मामले में राजस्थान का मोस्ट वांटेड आरोपी इंद्रजीत को सीआईए सिरसा ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंद्रजीत उर्फ इंद्र, दिलबाग सिंह का बेटा है। वह मूल रूप से मेहुवाला का रहने वाला है और फिलहाल भट्टू कलां में रह रहा था। इस केस में पहले ही बंशीलाल, अनूप, विकास, सुशील, सलमान, अरुण और रामशंकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में 1638 पेटी नकली अंग्रेजी शराब और बीयर, दो कैन्टर, एक पिकअप गाड़ी, खाली बोतलें, रैपर और नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया था। इंद्रजीत के खिलाफ भट्टू कलां, हनुमानगढ़ और बीकानेर के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट और गिरोहबंदी के आठ अन्य केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश करेगी। अदालत से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



