Haryana
Trending

अवैध शस्त्र (12 बोर नाजायज पिस्तौल व तीन कारतुसो ) सहित आरोपी पकडा।।

अवैध शस्त्र (12 बोर नाजायज पिस्तौल व तीन कारतुसो ) सहित आरोपी पकडा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने एक युवक को अवैध शस्त्र (12 बोर नाजायज पिस्तौल व तीन कारतुसो ) सहित गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसविन्दर सिहं पुत्र सन्त लाल वासी सुरतिया के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा गश्त और चेकिंग के दौरान गांव फग्गु के पास आरोपी जसविन्दर को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक 12 बोर की नाजायज पिस्तौल व तीन कारतुस बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध थाना रोडी में Arms Act के तहत अभियोग स0 89/2025 दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया गया तथा इसका कोई आपराधिक उपयोग हुआ है या नही , पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button