Haryana
Trending

नगर पालिका के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन, सीवरेज समस्या से परेशान II

नगर पालिका के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन, सीवरेज समस्या से परेशान II

इन्द्री-(विजय काम्बोज):- इंद्री में सफाई व्यवस्था चरमराई, सीवरेज का गंदा पानी निकला सड़कों पर, बीमारियां फैलने का खतरा इंद्री में बाजार में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आने से राहगीरों व दुकानदारों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है| दुकानों के आगे गंदा पानी इकट्ठा होने से दुकानदारी पर इसका असर देखने को मिल रहा है आज दुकानदारों ने इकट्ठे होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गंदगी से छुटकारा पाने की गुहार लगाई| इस विषय में जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि कई महीनो से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है कई बार नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा| उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ स्वच्छता का नारा दिया जाता है तो वही दूसरी तरफ दुकानदारों व वार्ड वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी| इस विषय में जानकारी देते हुए नगर पालिका सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीवरेज की सफाई को लेकर शहर वासियों को कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी अभी वार्ड नंबर 9 में जो समस्या आई है उसको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि सीवरेज में पॉलिथीन वी कूड़ा करकट डाल देने से सीवरेज जाम हो जाते हैं जिसकी वजह से या समस्या उत्पन्न होती है| उन्होंने दुकानदारों से अपील की है की शहर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें और सीवरेज में कूड़ा करकट व पोलीथीन ना डालें II #newstodayhry @newtodayhry

Related Articles

Back to top button