Haryana
Trending

दिल्ली में पुलिस पर फायरिंग कर भागा था रोमिल, जवाबी कार्रवाई में ढेर II

दिल्ली में पुलिस पर फायरिंग कर भागा था रोमिल, जवाबी कार्रवाई में ढेर II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- 23 जून की मध्य रात्रि में काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल वोहरा पुत्र कपिल वोहरा निवासी यमुना नगर के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त जांच अभ्यास किया गया था। 24 जून 2025 की सुबह, रोमिल को मुखबिर द्वारा पहचाना गया और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। रोमिल ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन और वांछित अपराधी रोमिल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर है। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह कुख्यात हो गया था। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित है। 15.5.2025 बिलासपुर (यमुनानगर) में इमीग्रेशन की सेंटर पर फायर किया उसके बाद दोबारा रात 10.00 बजे चंडीगढ़ में भी फायर किया था। यह व्यक्ति खेड़ी लक्खा सिंह में तिहरे हत्याकांड की घटना तथा दिनांक 13 जून 2025 को शाहबाद में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या में भी वंशित है। आरोपी की पहचान कर पकड़वाने/सूचना देने वाले व्यक्ति को हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपए ईनाम की घोषणा भी की थी । आरोपी की पहचान रोमिल वोहरा पुत्र कपिल वोहरा निवासी अशोक विहार कॉलोनी कांसापुर रोड जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाश में एसटीएफ हरियाणा सहित यमुनानगर पुलिस की कई टीमें जुटी हुई थी, जिसके चलते हैं रात रोमिल बोहरा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button