नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस का बड़ा वार, 4.76 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद।।
नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस का बड़ा वार, 4.76 क्विंटल चुरा पोस्त बरामद

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला सीआईए 1 ने चॉकलेट बिस्किट की आड़ में नशे की खेप की तस्करी के खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। फिलहाल इसकी सप्लाई कहाँ होनी थी इसके पुलिस ड्राइवर को रिमांड पर लेगी और आगे का खुलासा करेगी। अंबाला पुलिस की नशे के खिलाफ धरपकड़ लगातार जारी है। अंबाला सीआईए 1 को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है सीआईए 1 की टीम ने अंबाला में चेकिंग के दौरान चॉकलेट बिस्किट की आड़ में चल रहे नशे के खेल का खुलासा किया है। सीआईए 1 की टीम ने एक ट्रक ड्राइवर अनिल को गिरफ्तार किया है।जोकि अंबाला के बराड़ा का रहने वाला है। ड्राइवर अनिल मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। फिलहाल ड्राइवर अनिल द्वारा इसकी सप्लाई कहाँ करनी थी इसके पुलिस ड्राइवर को रिमांड पर लेगी और आगे का खुलासा करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



