अकाली नेता मजीठिया के घर छापेमारी, ग्रीन एवेन्यू में पुलिस घेरेबंदी से हड़कंप।।
अकाली नेता मजीठिया के घर छापेमारी, ग्रीन एवेन्यू में पुलिस घेरेबंदी से हड़कंप।।
अमृतसर-(नेहा गिल):- विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया के घर पर छापा मारा, ग्रीन एवेन्यू में मचा हड़कंप पुलिस ने मजीठिया के घर को चारों तरफ से घेरा, सड़कें जाम की अकाली कार्यकर्ता नाराज, मजीठिया के घर के बाहर पुलिस से भिड़ंत विजिलेंस की कार्रवाई के बाद मजीठिया का बड़ा बयान- मुझे चुप कराने की कोशिश, भगवंत मान और केजरीवाल की साजिश आज विजिलेंस विभाग ने अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित वरिष्ठ अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर छापा मारा। बड़ी संख्या में विजिलेंस की टीमें घर में घुसी और जांच की। इस छापेमारी के तुरंत बाद अमृतसर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मजीठिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया। घर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए और जगह-जगह बड़े-बड़े बैरिकेड लगा दिए गए। इस दौरान कई अकाली दल के कार्यकर्ता और नेता मजीठिया के घर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और अकाली कार्यकर्ताओं के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस छापेमारी को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया। यह मामला अब राजनीतिक तौर पर भी गरमा गया है। अकाली दल सरकार पर निजी द्वेष के आधार पर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहा है। विजिलेंस द्वारा की जा रही छापेमारी पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कड़ा बयान दिया है। मजीठिया ने दावा किया कि आज के समय में विपक्षी नेता बहुत कम बोलते हैं। जब हम लोगों के बीच जा रहे हैं, सच बोल रहे हैं तो हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। मजीठिया ने कहा कि कल रात विजिलेंस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज सुबह जब वे श्री अमृतसर साहिब में लोगों से मिल रहे थे तो इंदरपाल नामक डीएसपी अपने साथियों के साथ वहां आया और उन्हें जबरन घेर लिया। मजीठिया ने कहा कि मीडिया और वकीलों को भी रोका गया, उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है।। #newstodayhry @newstodayhry



