सिरसा पुलिस की NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई – हैरोइन सप्लायर अजय कुमार गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई – हैरोइन सप्लायर अजय कुमार गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस की NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई – हैरोईन सप्लायर को किया काबू।
जिला सिरसा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है । 7.34 ग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े मामले में हैरोईन सप्लायर अजय कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी चण्डीगढीया मौहल्ला सिरसा को गिफ्तार किया गया है । प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से मुकदमा संख्या 314 दिनांक 23.06.2025, धारा 21B NDPS एक्ट के तहत दर्ज था । इस मामले मे 7.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी ।आरोपी अजय ने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोइन तस्कर रवि पुत्र केवल चन्द वासी शमशाबाद पट्टी को बेची थी । आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत जेल सिरसा मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



