Haryana
Trending
264 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार व भेजा जेल।।
264 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार व भेजा जेल।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- 264 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार व भेजा जेल। थाना शहर सिरसा पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मनिन्दर सिहं पुत्र गुरदर्शन सिहं वासी सुरतगढिया सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 264 ग्राम अफीम बरामद हुईहै। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की है।उप नि0 सन्दीप कुमार प्रबन्धक थाना शहर सिरसा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



