सिरसा में ए.बी.सी.डी. डांस एकेडमी की प्रतियोगिता, मथुरा की भूमि रही विजेता।।
सिरसा में ए.बी.सी.डी. डांस एकेडमी की प्रतियोगिता, मथुरा की भूमि रही विजेता।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- नृत्य, आत्मविश्वास, आत्म सम्मान, व्यक्तिगत, अभिव्यक्ति शरीर तथा मन की लचीलापन को बढ़ावा देता है तथा यह जीवन भर तंदुरुस्त रहने में हमारी सहायता करता हैं। यह शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ए.बी.सी.डी. डांस एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा नृत्य से हमें जो खुशी मिलती हैं उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता बल्कि उसे हृदय से महसूस किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि नृत्य से छात्र अनुशासन और ध्यान केन्द्रित करना सिखते हैं तथा नृत्य के सपनों और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभ्यास और कड़ी मेहनत आवश्यकता पड़ती हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि नृत्य से हम अनुशासित होना सिखते हैं तथा निराशा से कैसे निपटा जाए उसके बारे में पता चलता हैं और हम इसके माध्यम से हम अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाते हैं तथा हमें सफलता मिलती हैं। उन्होंने कहा कि नृत्य हमारे बच्चों में ऐसे गुण विकसित करता हैं जो उसके जीवन भर काम आते हैं और वह दूसरों का जीवन भी सुधार देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हमारे शरीर में भावनाओं का संचार होता हैं तथा भौतिक शरीर में अपने होने का अनुभव का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। इससे पूर्व ए.बी.सी.डी. डांस एकेडमी की संचालिका लक्ष्मी वर्मा ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने भाग लिया तथा प्रथम पुरस्कार मथुरा की भूमि को मिला तथा द्वितीय पुरस्कार दिल्ली की मीनाक्षी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार सिरसा के रघु को मिला। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने बच्चों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तन्नू, रिया, दिपांशी, दिव्या, दीपा, ममता, सोनत, रचना, लक्ष्मी ने भी भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry



