PUNJAB
Trending

अवैध संबंधों के चलते सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या II

अवैध संबंधों के चलते सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या II

अमृतसर-(नेहा गिल):- अमृतसर के लुहारका रोड स्थित सिल्वर रोक कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले नरविंदर सिंह की तेज़ धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मौके पर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नरिंदर सिंह के ज्योति नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह उसे कई बार धमकियां दे चुकी थी और आज शाम करीब 5 बजे उसके पति और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जब हमें इसकी सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। इस मौके पर एससीपी शिवदर्शन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक नरविंदर सिंह की उम्र करीब 45 साल थी। वह पिछले कुछ समय से उक्त कॉलोनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। उसके परिवार में चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी शिवदर्शन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मृतक की बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई है। आशंका है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस इस मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही छापेमारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button