Haryana
Trending

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर की थी 2 लाख रुपये साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपी दिल्ली से काबू।I

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर की थी 2 लाख रुपये साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपी दिल्ली से काबू।I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- जिला सिरसा की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ₹2,02,250/- की साइबर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र राजकुमार निवासी उत्तम नगर, दिल्ली तथा अनिकेत उर्फ अन्नू पुत्र राजेश निवासी सैक्टर-3, द्वारकापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित नवजिंदर सिंह द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उसने पीएनबी मेटलाइफ की बीमा पॉलिसी करवाई हुई थी। दिनांक 14 जून 2025 को उसे अज्ञात नंबरों से फोन आया, जिसमें उसे बताया गया कि उसकी बीमा पॉलिसी ड्यू हो चुकी है और यदि वह तत्काल भुगतान नहीं करता तो पॉलिसी बंद कर दी जाएगी। फोन करने वाले व्यक्तियों के बहकावे में आकर पीड़ित ने दिनांक 16 जून 2025 को ₹2,02,250/- रुपये बताए गए खाता नंबरों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पीड़ित को यह ज्ञात हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है, जिसके उपरांत उसने साइबर थाना सिरसा में शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अभियोग स0 45 धारा 318 (4) बी0एन0एस0 दर्ज करके जांच प्रारंभ की और प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साईबर थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी साझा न करें। ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button