भिवानी के गांव ढाणा लाडनपुर में महिला-पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत।।
भिवानी के गांव ढाणा लाडनपुर में महिला-पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में एक पुरुष और एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 साल और पुरुष की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उनके शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे मिले। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जीआरपी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार, रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव ढाणा लाडनपुर क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने रात के समय ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस से कटे हैं। ट्रेन सवा 2 बजे भिवानी से चली थी। करीब ढ़ाई बजे के आसपास ये हादसा हुआ है। जीआरपी पुलिस चौकी के इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पहचान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है। अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर रही है और मृतकों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हालात में मिले हैं। वहीं शव दूर-दूर तक बिखरे हुए थे। दोनों के शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर बिखरे हुए थे। वहीं हादसे के बाद ट्रेन के गार्ड से बातचीत की है। गार्ड ने बताया कि दोनों अचानक ट्रेन के आगे कूद गए और सुसाइड कर लिया। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है।। #newstodayhry @newstodayhry



