बीपीएल परिवारों पर महंगाई की मार: सरसों तेल के दामों में 150% बढ़ोतरी से गुस्से में लाभार्थी II
बीपीएल परिवारों पर महंगाई की मार: सरसों तेल के दामों में 150% बढ़ोतरी से गुस्से में लाभार्थी II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में एक जुलाई बीपीएल कार्ड धारकों पर चुपके से चलाया महंगाई का हंटर जहाँ केंद्र सरकार ने पेट्रोल,डीजल व रेल का किराए सहित अन्य सुविधाओं के दाम बढ़ाए हैं वहीं हरियाणा में बीपीएल कार्ड लाभारतीयों को बड़ा झटका दिया है सरकार ने एक जुलाई से बीपीएल कार्ड धारकों को 40 रुo में मिलाने वाला सरसों का तेल के दाम बड़ा कर 100 रुo कर दिया है सरसों के तेल के बड़े हुए दामों को लेकर बीपीएल कार्ड लाभार्थियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी.जताई है और वहीं गरीबी रेखा में आने वाले बीपीएल कार्ड धारकों ने हरियाणा सरकार से बड़े हुए सरसों के तेल के दामों को वापिस लेने की माँग रखी है फरीदाबाद में बीपीएल परिवारों को बड़ा झटका लगा है सरकार ने एक जुलाई से जो सरकार की तरफ से सरसों के तेल की बोतल 40रुo में दी जाती थी अब वह सरसों के तेल की बोतल एक जुलाई से अचानक दाम बढ़ाकर 100 रुo मिलेगी जिसको लेकर बीपीएल लाभारती काफी नाराज आ रहे हैं लाभार्थियों ने कहा की सरकार ने पहले तो गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए उसके बाद लोग काफी खुश थे परन्तु सरकार के इस फैसले से अब लाभार्थी काफी नाराज हैं उन्होंने कहा सरकार को ₹40 में से कम पैसे करने चाहिए थे पर अचानक 60 रुo की बढ़ोतरी से लाभार्थी बीपीएल परिवार सरकार पर नाराजगी जाता रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry



