भिवानी की बैंक कॉलोनी में 4 साल से बनी हुई सीवरेज ऑफरफ्लो समस्या, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष।।
भिवानी की बैंक कॉलोनी में 4 साल से बनी हुई सीवरेज ऑफरफ्लो समस्या, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी की बैंक कॉलोनी में 4 साल से बनी हुई सीवरेज ऑफरफ्लो समस्या, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष। शासन प्रशासन के पास सीवरेज ओवरफ्लो का समाधान नहीं। रोते हुए क्षेत्रवासी घर बेचने पर हुए मजबूर। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को दी रोड जाम करने की दी चेतावनी। दावे तो शासन- प्रशासन ने शहर में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के निदान के लिए अनेक किए थे, लेकिन जैसे ही मानसून ने दस्तक दी शहर में सीवरेज ओवरफ्लो और जल भराव की स्थिति अधिकतर इलाकों में देखने को मिल रही है। वहीं इसी बीच मंगलवार को रोहतक रोड स्थित बैंक कॉलोनी क्षेत्र वासियों ने पिछले 4 साल से बनी हुई सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वही इस अवसर पर क्षेत्रवासी एडवोकेट मुकेश गुलिया ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 4 सालों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिसके लिए समय-समय पर शासन व प्रशासन के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण क्षेत्र वासियों को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है और कई क्षेत्रवासी घर बेचने पर मजबूर है। वही क्षेत्रवासी सूबेदार जितेंद्र सिंह ने कहा की सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या से उसके मकान में भी दरार आ गई है लेकिन सीवरेज की समस्या का शासन प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं है उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन किसी भी तरह से सुनवाई नहीं कर रहे हैं भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी घर बेचने पर मजबूर हो चुके हैं। वही क्षेत्रवासी रिटायर्ड आर्मी विजय सिंह चौहान ने कहा कि अगर शासन व प्रशासन हमारे क्षेत्र की इस समस्या का समाधान नहीं करवाता है तो क्षेत्रवासी संबंधित विभाग का घेराव करेंगे और रोड जाम करने पर मजबूर हो जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



