गांव मांगेआना के पास अधूरी सड़क बनी मुसीबत, बारिश में तालाब जैसा हाल II
गांव मांगेआना के पास अधूरी सड़क बनी मुसीबत, बारिश में तालाब जैसा हाल II


डबवाली-(शुभम कटारिया):- गाँव मांगे आना के पास सड़क निर्माण के लिए पिछले लंबे समय से उखाड़ कर अधर में छोड़ी गई डबवाली से कालांवाली रोड़ की हालत खराब हो चुकी है। बरसात का पानी जमा होने से तालाब का रुप धारण कर चुकी है। जलभराव के कारण किचड़ युक्त पानी और दलदल में आते जाते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आखिरकार मंगलवार को गांव वासियों ने थक हारकर इकठ्ठा होकर सड़क पर जमा पानी की निकलवाया गया है। जिससेे बावजूद भी दलदल बनी हुई है जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सबंधित विभाग, ठेकेदार द्वारा सड़क उखाड़ कर रख दी थी और उसके बाद दोबारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करना भूल गए। जिसके कारण हजारों वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री से लोगों का आग्रह है कि भाजपा नेता डबवाली विस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे बलदेव सिंह मांगे आना के गाँव में यह सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ पड़ा है को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आए दिन खासकर बारिश के दौरान लोगों का आवागमन में परेशानी न आए।। #newstodayhry @newstodayhry



