बलराम स्वामी को हनुमान मंदिर नुहियांवाली का पुजारी नियुक्त किया।।
बलराम स्वामी को हनुमान मंदिर नुहियांवाली का पुजारी नियुक्त किया।।


कालांवाली-(पवन शर्मा):- गांव नुहियांवालीं में स्थित हनुमान मंदिर का निर्माण वर्ष 1982 में गांववासियों के सहयोग से किया गया था। उस समय से लेकर आजतक पुजारी के रूप में पंडित जगदीश जोशी ने मंदिर की सेवा की हैं। 85 वर्षीय पंडित जगदीश जोशी का अब स्वास्थ्य ठीक नही रहता इसलिए उनकी व हनुमान मंदिर कमेटी की सहमति से बलराम स्वामी को मंदिर का पुजारी बनाया गया। कमेटी सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर में कुल तीन मंदिर है। एक मंदिर में सरदार शहर के बालाजी रूप में हनुमान जी विराजमान है। दूसरे में माता अंजनी के साथ बालरूप में हनुमान जी व तीसरे में मावड़िया माता का मंदिर है। मंदिर के प्रति लोगों की ऐसी आस्था व विश्वास है कि यहां पर एक नारियल बांधने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। बालाजी की असीम किरपा पाने के लिए भक्तजन भारी संख्या में आते है। हर वर्ष आशोज माह में बालाजी के जन्मोत्सव पर जागरण व अटूट भंडारा लगाया जाता है। वहीं क्लब व चाणक्य शाखा के सदस्य मंदिर में हर वर्ष अखंड रामायण पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन करते है। उन्होंने आगे बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण टैक्स इंस्पेक्टर रिटायर्ड सीताराम नेहरा ने करवाया है। वर्ष 2005 में मंदिर के नाम पर ही गांव की गौशाला का नाम श्री राम भगत हनुमान गौशाला रखा गया। पंडित जगदीश जोशी ने मंदिर की 40 वर्ष तक सेवा की है इनका बालाजी की भक्ति पर अटूट विश्वास है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि व नंबरदार आत्मा राम, राजेंद्र निमिवाल, कृष्ण जोशी, सुरेंद्र कूकना, मनीष जोशी, रमन गैदर, संदीप जयानी, अनिल कुमार, ओम गोदारा, गोपी देमिवाल, महेंद्र डीलर, रामेश्वर दास सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry !@newstodayhry



