पलवल, जिला नागरिक अस्पताल की पानी के टैंक में हड्डियां मिलने से हलचल मच गई।।
पलवल, जिला नागरिक अस्पताल की पानी के टैंक में हड्डियां मिलने से हलचल मच गई।


पलवल-(निकुंज गर्ग):- जिला नागरिक अस्पताल में कैंटीन की छत के निकट रखें पानी के टैक में एक छोटी खोपड़ी और हड्डियां देखे जाने के बाद हलचल मच गई। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह किसी छोटे बंदर का कंकाल है। उन्हें सूचना मिली कि छत पर रख पानी टंकी में हड्डियां है। फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद यह सामने आया कि यह छोटे बंदर का कंकाल है। देखने वाली बात यह है कि इस पानी का उपयोग किस कार्य में लिया जा रहा था।अगर यह पानी पीने के काम आ रहा था। तो अंदाजा लगाया जा सकता है की कितनी बड़ी घटना घट सकती थी ना जाने कितने लोग इस पानी को पीने से कितनी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते क्यों नहीं अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से पानी की टंकियां की देखभाल की जाती पानी की टंकियां के खुले ढक्कन के कारण कोई भी बड़ी घटना घट सकती है तो अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए। यूं तो अस्पताल में पिछले लंबे समय से काफी लापरवाही सामने आ रही है जिस कारण अस्पताल हमेशा विवादों में रहा इस तरह की लापरवाही का खामियाजा केवल पब्लिक ही क्यों भुगते।। #newstodayhry @newstodayhry



