Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने नशा और अपराध पर कड़ा रुख अपनाया II

"सिरसा पुलिस ने नशा और अपराध पर कड़ा रुख अपनाया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने जिला के सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नशे में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों की धरपकड़ तेज करें तथा आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलें तथा उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें । उन्होने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी थाना प्रभारी के क्षेत्र में क्राइम होता है तो स्वयं मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेंगे तथा अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुसंधानकर्ता घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा तथा अच्छी प्रकार से घटनास्थल की वीडियो ग्राफी करेगा । उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी ड्यूटी के समय वर्दी में रहेंगे तथा अपना वेपन साथ में रखेंगे । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशे से पीड़ित युवाओं को चिन्हित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज करवा कर समाज की मुख्य धारा में लाएं ताकि पुलिस के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएं ।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि:-

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में युवाओं व आमजन का सहयोग लेकर और अधिक तेजी लाई जाए तथा युवाओं को नशे जैसी बुराई के बारे में जागरूक भी किया जाए । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें तथा तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि विभिन्न प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें और अधिक से अधिक पुलिस चेकिंग व पैदल गश्त बढाई जाए ताकि गृहभेदन व वाहन चोरी जैसी घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सकें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर सप्ताह सभी थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा होगी तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button