Haryana
Trending

करीब 1 लाख 60 हजार रुपए की 796 ग्राम अफीम व मोटर साईकल सहित नशा तस्कर काबू।।

करीब 1 लाख 60 हजार रुपए की 796 ग्राम अफीम व मोटर साईकल सहित नशा तस्कर काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सी आई ए सिरसा की पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर रामेश्वर पुत्र श्रीचन्द वासी झंडा कलां को लगभग 1.60 लाख रुपये की 796 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान फ्रैन्डज कालोनी के पास मौजूद थी, जब उन्होंने एक युवक को मोटर साईकल पर आते देखा जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली और अफीम बरामद की। सी आई ए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सिविल लाईन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग स0 279 दिनांक 02.07.2025 धारा 17/61/85 मादक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button