कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित इंडिज रॉयल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सातवां फल उत्सव शुरू हो गया।।
कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित इंडिज रॉयल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सातवां फल उत्सव शुरू हो गया।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित इंडिज रॉयल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सातवां फल उत्सव शुरू हो गया है। जिला अधिकारी डॉ. शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों से हटकर बागवानी फसलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का भी जोर फसल विविधीकरण पर है, ताकि धान और गेहूं जैसी पानीखपत वाली फसलों से हटकर फल, सब्जी और फूलों की खेती को बढ़ावा मिल सके। इस मेले में आम, लीची, चीकू, आड़ू, आलू बुखारा, नाशपाती, सेब, अनार और अमरूद जैसी फसलों पर फोकस किया गया है। डॉ. सोलंकी ने बताया कि फल उत्सव में 27 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें रंगीन किस्में जैसे अम्बिका, पूसा ओरनिमा, पूसा सूर्य, ऑस्टिन और कैंट शामिल हैं। ये सभी किस्में हरियाणा खासकर कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर जिलों में बेहतर तरीके से उगाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आड़ू, आलूबुखारा और नाशपाती जैसी फसलों को अक्टूबर से मार्च तक पानी की जरूरत नहीं होती, जिससे 6-7 महीने पानी की बचत होती है। वहीं आम, लीची और नाशपती जैसी फसलें भी कम पानी में तैयार हो जाती हैं। इनसे किसानों को तीसरे साल से ही फल मिलना शुरू हो जाता है, जिससे अच्छी आमदनी संभव है।। #newstodayhry @newstodayhry



