Haryana
Trending

रामनाथ गोदारा निर्विरोध ओढ़ा पैक्स समिति के चेयरमैन चुने गए।।

रामनाथ गोदारा निर्विरोध ओढ़ा पैक्स समिति के चेयरमैन चुने गए।।

कालांवाली-(पवन शर्मा):- ओढ़ा बहुदेशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड के प्रधान और उप प्रधान का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश की निगरानी में सुबह 11:30 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। आधे घंटे में चुनाव पूरा कर लिया गया। चुनाव से एक घंटा पहले समिति के सात सदस्य पैक्स कार्यालय पहुंच गए। इनमें रामनाथ गोदारा ख्योवाली, टेक सिंह चोरमार, भोला सिंह जलालआना, भजन लाल, रविंदर कुमार नूहियांवाली, बलजिंदर सिंह मिठड़ी और परमजीत कौर ओढ़ा शामिल रहे। कोरम पूरा होने के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रामनाथ गोदारा को चेयरमैन और टेक सिंह चोरमार को उप प्रधान चुना। इस चुनाव प्रकिया में ओढ़ा निवासी तीन सदस्य राजेंद्र गोयल, जगसीर सिहाग और परमजीत कौर शामिल नहीं हुए। पैक्स के प्रबंधक कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहले 14 मई को चुनाव होना था। अधिकारियों के न पहुंचने के कारण उसे टालना पड़ा था। चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन रामनाथ गोदारा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के सदस्यों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और किसानों के हितों की हमेशा रक्षा करूंगा। इसके बाद समर्थकों ने सभी सदस्यों के गले में फूल मालाएं डालकर स्वागत किया और लड्डू कर एक दूसरे का मूंह मीठा करवाया। इस अवसर पर समिति सदस्यों के अलावा पूर्व पैक्स अध्यक्ष सतनाम सिंह कुंडर, पूर्व सरपंच और कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर कुलवंत गोदारा, स्वर्ण सिंह मिठड़ी और संजय नेहरा सहित अनेक लोग कार्यालय में उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button