Haryana
Trending

श्री दुर्गा मंदिर ओढ़ा में कंजक पूजन के बाद मासिक भंडारा वरताया गया II

श्री दुर्गा मंदिर ओढ़ा में कंजक पूजन के बाद मासिक भंडारा वरताया गया II

कालांवाली-(पवनशर्मा):- श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पुरानी अनाज मंडी में स्थित दुर्गा मंदिर ओढ़ा में दुर्गा भजन मंडल द्वारा दुर्गा मंदिर कमेटी, श्री सालासर यात्रा संघ और कस्बावासियों के सहयोग से मासिक भंडारा लगाया गया। भंडारे का शुभारंभ करते हुए मंदिर के पुजारी देव शर्मा ने आद शक्ति दुर्गा माता, अन्नपूर्णा माता, देवों के देव महादेव, ग्यारहवें रूद्र अवतार हनुमान और भैरों देव को भोग लगाकर कंजक पूजन के साथ किया। इस दौरान रानी गर्ग और किरण खुराना की देखरेख में श्री दुर्गा नारी मंडल की महिलाओं ने चूल्हे की रोटी बनाने और बर्तन साफ करने की सेवा की। भंडारे में श्री दुर्गा भजन मंडल के प्रधान जसपाल तगड़, रामपाल सिंगला, बजरंग गर्ग, रामलाल गर्ग, हरि राम गोयल, पवन कुमार गर्ग, विनोद गोयल, मनमोहन गोयल, राकेश गोयल, गुरतेज आरेवाला, जग्गू राम शर्मा, रमेश बाटू, गोरा गर्ग, लक्ष्मण राम, राकेश गर्ग हैप्पी, प्रेमकुमार गोयल, फकीर चंद गोयल, संजय कांसल, सुरेंद्र बांसल, बलविंदर खुराना, रामलाल सिंगला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सार्थक सहयोग दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button