सिविल अस्पताल गेट के बाहर भीषण टक्कर: गर्भवती महिला, एंबुलेंस ड्राइवर और कार चालक घायल II
सिविल अस्पताल गेट के बाहर भीषण टक्कर: गर्भवती महिला, एंबुलेंस ड्राइवर और कार चालक घायल II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के रेलवे रोड पर सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सुबह 4 बजे तेज रफ्तार कार ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस में सवार एक गर्भवती महिला, ड्राइवर और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और एम्बुलेंस भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सामने खड़ी एक दूसरी एम्बुलेंस में जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे एम्बुलेंस से जा टकराया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एम्बुलेंस ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं कार ड्राइवर की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सुमन (गर्भवती) निवासी गांधीनगर, एम्बुलेंस ड्राइवर सतीश कुमार निवासी रादौर व कार ड्राइवर सिमरनजीत सिंह निवासी कोटमुस्तर (छछरौली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग और सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। जानकारी अनुसार डायल 112 एंबुलेंस सुबह चार बजे गांधी नगर से एक गर्भवती महिला को लेकर रेलवे रोड स्थित सिविल अस्पताल लेकर आ रही थी, जिसमें उसके साथ दो परिजन भी सवार थे। जैसे ही एंबुलेंस सड़क से सिविल अस्पताल की तरफ मुडने लगी अग्रसैन चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टाटा टिआगो गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एंबुलेंस अस्पताल के बाहर खड़ी एक दूसरी एंबुलेंस में जा भिड़ी। वहीं टिआगो गाड़ी टक्कर मारकर एक रेहड़ी से जा टकरा गई और फिर अस्पताल के गेट के सामने पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर गर्भवती महिला और उसके परिजनों की हालत स्थित बताई गई। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर को गंभीर चोट लगने के चलते एडमिट कर लिया। वहीं कार ड्राइवर को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कार में सवार अन्य लोगों के बारे अभी कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि उनका इलाज शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry



