ओढ़ा की धरा हमारी कर्मभूमि की जननी है जिसकी बदौलत आज हम अच्छी शिक्षा और संस्कार दे पा रहे हैं।।
ओढ़ा की धरा हमारी कर्मभूमि की जननी है जिसकी बदौलत आज हम अच्छी शिक्षा और संस्कार दे पा रहे हैं।


कालांवाली-(पवनशर्मा):- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ा में पूर्व जेबीटी छात्र छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गवर्नमेंट एलीमेंट्री एजुकेशन टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ओढां से वर्ष 1900-92 के बैच में डी.एड. पास करके विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षक, मुख्याध्यापक व प्राचार्य के पद पर कार्यरत पूर्व छात्र-छात्राएं 33 वर्षों के बाद एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम की मेजवानी का दायित्व सिरसा जिला के छात्रों ने निभाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान व कला की प्रतीक मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत तिलक लगाकर सभी का अभिनन्दन किया गया। सभी ने छात्रों के अनुरूप ‘ए मालिक तेरे वन्दे हम’ प्रार्थना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने अनुभवों को सांझा किया। सर्वप्रथम फूल सिंह लुहानी ने ग्रुप का नाम ‘प्यारा परिवार हमारा’ पर सभी साथियों के नाम पर तुकबंदी करते हुए कविता पेश की जिसे सुनकर सभी ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद जीएसससएस अकांवाली जिला फतेहाबाद से प्राचार्य राज कुमार मैहरा व जीएसससएस बोस्ती जिला फतेहाबाद से पधारे प्राचार्या नीना चुघ ने बोलते हुए कहा की ओढ़ा की धरा हमारी कर्मभूमि की जननी है जिसकी बदौलत आज हम सब शिक्षण जैसे नेक कार्य के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दे रहे हैं। भाजपा के कालांवली विधानसभा के प्रतिनिधि राजेंदर देसुजोधा जोकि इस बैच के छात्र है ने बोलते हुए कहा कि आज मै अपने साथियों से 33 वर्ष बाद मिलकर बहुत प्रसन्न हुआ हूं मुझे समाजसेवा और साफ सुथरी राजनीति करने के संस्कार इस संस्थान से ही प्राप्त हुए। मै ओढ़ा की इस पावन धरा को नमन करता हूं।
समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ फूल सिंह लुहानी सेवानिवृत प्रवक्ता ने कहा कि आज हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा कि हम हरियाणा के कोने-कोने से आये पूर्व छात्रों का स्वागत कर रहे हैं और उनके शिक्षण अनुभवों के विचारों के आदान-प्रदान से शिक्षा जगत को बहुत लाभ मिलेगा | इस मिलन समारोह में राजकुमार मेहरा बरवाला, नीना चुघ भूना, पृथ्वी सिंह ठसका, राज कंवर, सुरेश पावड़ा, कश्मीरी लाल, दलवीर सिंह भैरों, सुषमा रानी, पुष्पा रानी हिसार, अनीता खट्टर हांसी, संतरों देवी जींद, सतपाल, सत्यवान पानीपत, उषारानी, ललिता रानी सिरसा, सीमा शर्मा व संजीव भारद्वाज डबवाली, लक्ष्मण सिंह भीटीवाला, पाल सिंह, नछत्र सिंह देसुजोधा भीरा राम, राजिंदर देसुमलकाना, सतवंत राय सिरसा, राधेश्याम रामगढ, राजिंदर देसुजोधा, निर्मल सुखचैन, दलीप लक्कड़वाली, कुलवीर सिंह, फूल सिंह लुहानी व रवि सागर कालांवाली से शामिल हुए। समारोह में पूर्व छात्रों ने रागनी, हिन्दी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावुक कर दिया और इस संस्थान से जुडी मीठी यादों को ताजा किया। मंच संचालन रवि सागर ने बखूबी से निभाते हुए ‘ज़िदगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मुक़ाम वो फिर नहीं आते’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक समिति के सदस्यों निर्मल सिंह सुखचैन, संजीव भरद्वाज आदि ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें यादगारी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ओढां के पत्रकार गेस्ट ऑफ़ हॉनर के रूप में उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



