Haryana
Trending

मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं।।

मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं।।

होशियारपुर-(अंकुश गोयल):- होशियारपुर मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में आज आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने जनसभा की जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर हल भी किया। इस मौके भारी संख्या में डॉ राजकुमार चब्बेवाल से लोगों ने मुलाकात की। जानकारी देते हुए डॉ राजकुमार ने बताया कि हलका इंचार्ज प्रोफेसर जी एस मुल्तानी की उपस्थिति में आज ब्लाक हाजीपुर में यह सभा आयोजित की गई जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर मेरे पास पहुंचे। वहीं उन्होंने युद्ध नशे विरुद्ध मुहीम पर जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह पंजाब सरकार ने यह युद्ध शुरू किया है इस कारण पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर भी मजबूत होगा क्योंकि नशे के कारोबारियों के कारण ही पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो रही थी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button