नगर निगम की लापरवाही, पार्षद खुद ठीक करा रहे लाइटें।।
नगर निगम की लापरवाही, पार्षद खुद ठीक करा रहे लाइटें।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- तीन माह से नहीं कर्मचारी, पार्षद खुद के खर्च पर ठीक करा रहे पुरानी लाइटें पार्षद बोले- नगर निगम अधिकारियों से की नई लाइटें लगाने की मांग पर नहीं हुई सुनवाई शहर के पार्षद लगातार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे हैं, मगर नगर निगम के अफसर अनसुनी कर रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि पुरानी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए नगर निगम के पास तीन माह से कोई कर्मचारी नहीं है। इस वजह से कॉलोनी व बाजारों में अंधेरा पसर रहा है। अभियान दूर करो अंधेरा नई लाइट लगने की भी पार्षदों व शहर के लोगों को उम्मीद है, मगर अभी तक लाइट नहीं लगी। यही नहीं वार्ड पार्षद भी निगम अधिकारियों को कई बार लाइट लगाने के लिए लिखकर दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशानी हो रही है। जानकारी में आया है कि नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए वर्कऑर्डर हो गया है, मगर अभी तक लाइट लगानी शुरू नहीं की गई हैं। उन्होंने अपने वार्ड के सभी क्षेत्र के लिए करीब 1100 स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। लाइट ठीक करने के लिए तीन माह से कर्मचारी नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry



