सिरसा में CIA पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित युवक को किया गिरफ्तार II
सिरसा में CIA पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित युवक को किया गिरफ्तार II


अवैध पिस्तौल सहित एक युवक काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बड़ागुढा फटाक से सुखचैन रोड पर एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान सुखचैन रोड ,बड़ागुड़ा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान सुखचैन रोड बड़ागुड़ा पर एक युवक पैदल आता दिखाई दिया उक्त युवक ने पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भगाने का प्रयास किया । पुलिस ने उक्त युवक को शक आधार पर काबू किया नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुए । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सिपा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना बड़ागुडा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अवैध असला के इस नेटवर्क जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



