भारत विकास परिषद द्वारा साप्ताहिक मुफ्त होम्योपैथिक सेवा कैंप II
भारत विकास परिषद द्वारा साप्ताहिक मुफ्त होम्योपैथिक सेवा कैंप II


कालांवाली-(पवन शर्मा):- भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा साप्ताहिक होम्योपैथिक फ्री कैम्प, दिनांक 7 जुलाई, (सोमवार) को सुबह 9.00 से 2.00 बजे तक, आशीर्वाद अस्पताल (डाo नवीन मोंगा), माडल टाउन, कालांवाली में आयोजित किया गया कैम्प में शुगर, बी.पी.,पत्थरी, गठिया, घुटने व जोड़ों का दर्द, एर्लजी व अन्य रोगियो की जाँच करके व होम्योपैथिक दवाईयो द्वारा मुफ्त इलाज किया गया उपरोक्त जानकारी कैंप संयोजक डाo नवीन मोगा व कोषाध्यक्ष ललित मोहन गर्ग ने बताया कि कैंप में आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक जैन अस्पताल, कालांवाली के डाo सोहन सिंह, प्रीति,मोनू व अमृत पाल अपनी सेवाये प्रदान की इस अवसर पर प्रान्तीय संयोजक दिनेश गर्ग, अध्यक्ष अजय जैमको , डॉ मुनीश गुप्ता, डॉ नवीन मोंगा ललित मोहन (लवली) गर्ग हीरा सिंह अरनेजा सहित अन्य सदस्यमौजूदरहे , आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक जैन अस्पताल, कालांवाली की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया, इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अजय गर्ग जैमको व मीडिया प्रभारी पूर्ण नागर ने बताया की शाखा द्वारा दिव्यांग (अपंग) जांच व ईलाज (आपरेशन) कैंप का आयोजन जल्द किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांग रजिस्ट्रेशन हेतु उपाध्यक्ष नवीन मोंगा (आशीर्वाद हस्पताल) से संपर्क करें