Haryana
Trending

भिवानी के ढाणी माहू में दो घरों में आगजनी, सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी II

भिवानी के ढाणी माहू में दो घरों में आगजनी, सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी जिले के गांव ढाणी माहू के सरपंच को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार को गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने मुस्लिम परिवार के दो घर जला दिए थे। राजस्थान से लड़की भगाने के मामले के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। अभी तक घर जलाने वालों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर सरपंच रणवीर सिंह का दावा है कि किसी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए और पंचायत की। कार्रवाई की मांग को लेकर अब वे एसपी भिवानी से मिले हैं जिसपर मौके पर बजरंग दल के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं और प्रशासन से उचित करवाई कि मांग की है। SHO महावीर सिंह ने कहा कि गांव ढाणी माहू में समुदाय विशेष के दो घरों में आगजनी की घटना के बाद गांव में आज शांति का माहौल है वही इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि आज गांव में शांति है इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है वही इस मामले में गांव के सरपंच को भी धमकी मिली है इस मामले में भी पुलिस जांच शुरू कर दी है बता दें कि रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने भिवानी के गांव ढाणी माहू में एक मुस्लिम परिवार के 2 घरों में आग लगा दी थी। साथ ही तोड़फोड़ करते हुए सामान भी बाहर फेंक दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। पुलिस मौके पर आई तो परिवार के लोग नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस घर का एक व्यक्ति राजस्थान से लड़की की लड़की को भगाकर लाया था। लड़की को भगाकर लाने के आरोप के बाद तनाव का माहौल पैदा हुआ। हालांकि विवाद को बढ़ता देख आरोपी युवक राजस्थान की युवती को चंडीगढ़ में छोड़कर फरार हो गया। जिसे चंडीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं इसके बाद राजस्थान के हमीरवास थाना पुलिस को लड़की सुपुर्द की गई। जहां से लड़की परिजनों को सौंप दी। मामले में तोशाम थाना DSP दलीप सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच कर रही है जो भी सामने आएगा उन सबूतों के अधार पर करवाई कि जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button