Haryana
Trending

सुनपेड़ में ओवरलोड ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत।।

सुनपेड़ में ओवरलोड ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव के पास सड़क हादसे में 16 – 17 वर्षीय युवक धीरज की, ओवरलोड हाईवे (ट्रक) की, टक्कर से उसे समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह सुबह करीब 4:30 बजे अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहा था। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे मृतक के चाचा बच गए जबकि धीरज ट्रक के नीचे आ गया। फिलहाल पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है और आगामी जांच में जुट गई है। वही गांव के सरपंच ने इस मामले में ओवरलोड हाईवा के ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया है। तस्वीरों मैं दिखाई दे रही हादसे की यह घटना फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव की है, जहां ट्रक की सीधी टक्कर के चलते मोटरसाइकिल के पीछे बैठे धीरज की मौत हो गई। गांव के सरपंच विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें पुलिस द्वारा मिली थी और जब वह मौके पर आए तो उन्होंने देखा कि ट्रक बल्लभगढ़ की तरफ से आ रहा था और गांव के रहने वाला धीरज अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे थे जिन्हें ट्रक ने सीधी टक्कर मारी जिसमें मृतक धीरज के चाचा तो बच गए लेकिन धीरज ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस रोड पर ओवरलोड ट्रक चलते रहते हैं और ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं उनका कहना था कि मोटरसाइकिल सवार ने अपने आप को बचाने के लिए सड़क से कच्चे रास्ते पर उतार ली लेकिन इसके बावजूद भी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इस ओवरलोड ट्रक के नंबर के ऊपर भी कीचड़ पोता हुआ है ऐसा मालूम होता है कि यह ट्रक गैर कानूनी तरीके से ओवरलोड सामान भरकर चलते हैं ताकि उनके नंबर की पहचान ना हो सके। उन्होंने इसे बहुत ही दुखद हादसा बताया। वहीं जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि यह हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ है जब धीरज अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी काम के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि धीरज की मौके पर ही मौत हो गई जिसको लेकर सरकारी अस्पताल में सबको रखवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है तथा मौके का जांच और मुआयना किया जा रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button