Haryana
Trending

पानी की निकासी के लिए 13 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डालने का काम शुरू II

पानी की निकासी के लिए 13 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डालने का काम शुरू II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- ओढ़ा में ख्योंवाली रोड पर पानी की निकासी न होने के कारण लोग बडे परेशान थे। लोगों के घरों का और बरसात का पानी सड़क के बीच में खडा रहता था। जिसकी बजह से सड़क पर जगह जगह गडड़े हो गए हैं। इस समस्या को देखते हुए इनेलो पार्टी के डबवाली हल्का अध्यक्ष मंदर सिंह व जिला परिषद सदस्य गुरप्रीत सिंह चहल ने काफी प्रयास किया और जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला के कोटे से 13 लाख रुपये की पाइप लाइन मंजूर हो गई। आज मंगलवार को मनफूल बराला के घर से लेकर कालांवाली रोड़ तक पानी निकासी के लिए पाईप डालने का काम शुरू किया गया। इस कार्य की शुरुआत होने पर मोहल्ले वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदर सिंह सरां हल्का प्रधान डबवाली, जिला परिषद सदस्य गुरप्रीत सिंह चहल, केवल मल्हान, काला साहू, सरपंच प्रतिनिधि रणधीर सिंह, सुभाष चन्द्र, कोर सिंह मिस्त्री, मनजीत सिंह मैंबर, गुरजंट सिंह साहू, विनोद, जयवीर सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button