कंचन वाटिका में भीम आर्मी की मजबूती का संदेश, नई टीम गठित, कई नेताओं ने ली सदस्यता II
कंचन वाटिका में भीम आर्मी की मजबूती का संदेश, नई टीम गठित, कई नेताओं ने ली सदस्यता II


अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- आज कंचन वाटिका गार्डन में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी छात्र संघ की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया जी उपस्थित हुए। साथ ही भीम आर्मी छात्र संघ जिला अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में BASF की जिला व विभिन्न कॉलेजों की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे भीम आर्मी शहर अध्यक्ष सत्येंद्र मांडरे को बनाया ,भीम आर्मी छात्र संघ उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गोतम को बनाया गया तथा नेहरु डिग्री कॉलेज से अध्यक्ष संजू जाटव को नियुक्त किया गया। धनंजय अहिरवार को जिला महासचिव और iti कॉलेज से अध्यक्ष आकाश अहिरवार , एवम् कई साथियों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे कांग्रेस से विधायक प्रतिनिधि गणेशराम नेताजी एवम कई सदस्य मीटिंग में पहुंचें,जिसमे , रानी बौद्ध जी ,राजेश विद्रोही जी ,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ,नीरज अहिरवार , करण अहिरवार,हेमराज बरखेड़ी ,सचिन भाई , संजेश भाई , सिब्बा भाई , एवम अन्य कई साथियों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की।। #newstodayhry @newstodayhry



