कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा की बड़ी तैयारी, पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित II
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा की बड़ी तैयारी, पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित II

पानीपत-(अरुण मित्तल):- श्रावण माह में 11 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा में भाग लेने वाले काविडय़ों की सुरक्षा व उनकी मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान की अध्यक्षता में उपमंडल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ व उत्तरप्रदेश के कैराना पुलिस के अधिकारियो साथ मिलकर कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को समालखा लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे पुलिस कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उप पुलिस अधीक्षक कादियान ने कहा कि उपमंडल से गुजरने वाले कावडिय़ों को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है इसलिए सभी पुलिस विभाग व अन्य विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कावड़ यात्रा के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए शहर मे भारी वाहनों को प्रवेश न करने दे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की कावड़ यात्रा के समय जो भी वाहन ओवर स्पीड करे उनके चालान किए जाए। सभी वाहन चालक अपनी लेन में ही वाहन को चलाए। लेन बदलते समय सभी चालक ध्यान रखे की वो बाएं तरफ से लेन न बदले। पुलिस की गाडिया सुचारू रूप से गस्त करती रहे। कावड़ यात्रा के सभी रूट की समीक्षा कर अपनी तैयारियों को जांच ले। जिसमें बापौली रोड़, उत्तरप्रदेश से स्टे बिलासपुर रोड, सहित अन्य मार्ग शामिल रहेगे। किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाडी में कावड़ की ऊचाई तय मानकों से ज्यादा न हो। गाडी में बजाई जाने वाले डीजे की आवाज तय सीमा से ज्यादा न हो। डीजे की हाइट 10 फुट से ज्यादा न हो। उन्होंने कहा कि वो कावडिय़ों के लिए शिविर लगाने वाली कमेटियों से सत्यापित पत्र ले कि उनके शिविर में कावडिय़ों के लिए सभी प्रकार की मुलभूत आवश्यक सामान हो किसी भी तरह की दुर्घटना से निपटने के लिए शिविर तैयार हो जैसे प्राथमिक चिकित्सा, भगदड़ से बचने के लिए तैयारियां, बिजली उपकरण, अग्निशमन सामग्री, शौचालय, स्वच्छ पीने का पानी व अच्छी गणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ। उन्होंने ये भी निर्देश दिये की शिविर रोड से 50 मीटर से ज्यादा के अंदर न हो व शराब की दुकानें शिविर के आस-पास न हो। साथ ही उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा में हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शिविर कावडिय़ों के रूट की विपरीत दिशा में न हो जिससे कावडिय़ों को रोड क्रोस करके न जाना पडे। डीएसपी कादियान ने कहा कि वो कावड़ यात्रा के समय खुद धरातल पर यात्रा में मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को जांच ले । किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा व कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर जिला शामली कैराना पुलिस से सीईओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित थाना प्रभारी दीपक, हथवाला चौकी प्रभारी बालेश, शहरी चौकी प्रभारी जितेंद्र आंतील, शहरी ट्रेफिक इंचार्ज सतीश सैनी, बापौली थाना प्रभारी नीरज, सनोली थाना प्रभारी विनोद पांचाल, हलदाना चौकी प्रभारी कुलदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।। #newstodayhry @newstodayhry



