Haryana
Trending

शाहबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नए लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे II

शाहबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नए लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत ):- शाहबाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा नए 4 लेबर कोड के खिलाफ की हड़ताल,पुरानी मांगो को बहाल करने की उठी एक बार फिर आवाज शाहबाद भारत सरकार द्वारा नया लेबर कोड लागू करने की योजना है। इस लेबर कोड के लागू होने से पहले ही कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है शाहाबाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नई लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की कर्मचारियों का कहना है कि इस लेबर कोर्ट के लागू होने से कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन या हड़ताल नहीं कर सकेंगे आज इसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें समान काम समान वेतन और पुरानी पेंशन बहाल करने जैसी मांगों को सरकार जल्द पूरा करें। वही नगर पालिका शाहाबाद के सचिव बम्बुल मलिक ने कहा कि करीब 35 से 40 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है और इतने ही सफाई कर्मचारी अपनी निरंतर की ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है जैसे ही उनकी शिकायत आएगी कुछ अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक भेज दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button