Haryana
Trending

गुरू का मार्गदर्शन ही जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की असली ताकत है ।।

गुरू का मार्गदर्शन ही जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की असली ताकत है ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गुरू का मार्गदर्शन हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता हैं तथा उनका ज्ञान और अनुभव हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता हैं। यह शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरू न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि सही और गलत में अंतर करना भी सिखाते हैं तथा वे हमारे चरित्र, सोच और व्यवहार को सही दिशा में ले जाते हैं। इसलिए गुरू का हमारे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि गुरू हमें अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी तथा कड़ी मेहनत का महत्व समझते हैं तथा वे हमें आत्मनिर्भर बनाते हैं और हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छा गुरू हमेशा अपने शिष्यों को सफलता के रास्ते पर ले जाता हैं तथा गुरू का साथ हमें जीवन के हर मुश्किल मोड़ पर सही निर्णय लेने में मदद करता हैं। उन्होंने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता और गुरू हमें ज्ञान के अंधकार से बाहर निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू के मार्गदर्शन से हम अपने जीवन में बड़े-बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू हमें गुरूमंत्र देता हैं जिसके सिमरन करने से मन में शांति आती हैं, तनाव से मुक्ति मिलती हैं, परिवार में सुख-समृद्धि आती हैं, प्रेम एवं भाईचारा बनता हैं तथा हमें परमात्मा की अनुभूति होती हैं। उन्होंने कहा कि गुरूमंत्र देखने में छोटा और कुछ शब्दों का बना होता हैं परन्तु इसमें गुरू की असीम शक्ति भरी होती हैं और सदगुरू कर आध्यात्मिक शक्तियों से भरपूर होता हैं। इससे पूर्व सभी साधकों ने परम गुरू ओशो को याद किया और उन्हें नमन किया तथा सभी ने ओशो द्वारा रचित ध्यान के माध्यम से समाधि की ऊंचाइयों को छुआ। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, भावना, पायल, विजय, संदीप, अमर, रीतुन, वासुदेव, दीपा, रजनी, सिमरन, सुनीता, रचना, सोनम, पवन, रविन्द्र उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button