Haryana
Trending

गुरु पूर्णिमा पर प्रसाद के रूप में पौधों का किया वितरण।।

गुरु पूर्णिमा पर प्रसाद के रूप में पौधों का किया वितरण।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह, संघर सरिस्ता सिरसा में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे हवन यज्ञ के साथ हुआ। इस अवसर पर गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज व श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहूति डाली। इसके पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने किया और कहा कि जीवन में हर सुअवसर पर हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके और मानवता भलाई का कार्य किया जा सके। गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आयोजित सत्संग में गुरु की महिमा का उल्लेख करते हुए बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि हमें गुरु का आदर व गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। बाबा जी ने गुरु की महिमा का विस्तार से उल्लेख किया। सत्संग के पश्चात बाबा ब्रह्मदास महाराज ने पर्यावरण को शुद्ध करने व धरा को हरा-भरा करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह मुफ्त फलदार, हवादार व छायादार लाखों वृक्ष श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किए। पौधों का पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करने का संकल्प दिलाते हुए घर के प्रत्येक सदस्य को एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद भी छका।। #newstodayhry @newstodayhrey

Related Articles

Back to top button