माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।।
माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।।

कालांवाली-(पवनशर्मा):- माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने भाग लिया। इस शिक्षण प्रशिक्षण को संबोधित करने के लिए सुमित भारद्वाज उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में माता हरकी देवी टोडलर्स डबवाली, साहुवाला प्रथम, रिसालिया खेड़ा, ओढ़ा और रानियां, एवर ग्रीन स्कूल, माता हरकी देवी वर्ल्ड स्कूल और माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मकता थे। इस प्रशिक्षण में सुमित भारद्वाज ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों व आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब तक अध्यापक अपने विषय में कुशल नहीं होंगे तब तक विद्यार्थी का कुशल होना संभव नहीं। शिक्षकों को अपने कक्षा-कक्ष को खुशनुमा रखना होगा ताकि विद्यार्थी एक खुशनुमा माहौल में सीख सकें व आगे आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने सुमित भारद्वाज का धन्यवाद प्रेषित किया व स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक कुशल व प्रशिक्षित अध्यापक ही 21वीं सदी के विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराश सकता है इसलिए माता हरकी देवी विद्यालय अपने शिक्षकों को 21वीं सदी की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित करता रहता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षकों का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसी उदेश्य की पूर्ति हेतु माता हरकी विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास हेतु शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



